ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ कानून के खिलाफ 15 मिनट बत्ती बंद कर विरोध दर्ज कराएगी. AIMPLB
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ कानून के खिलाफ बुधवार (30 अप्रैल) को 15 मिनट बत्ती बंद कर विरोध दर्ज कराएगी. AIMPLB के प्रवक्ताडॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि 9 बजे से15 मिनट के लिए लाइट बंद कर अभियान का समर्थन करें. वक्फ संशोधन अधिनियम का तमाम मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. AIMPLB वक्फ कानून के खिलाफ कल यानी बुधवार (30 अप्रैल) को 15 मिनट बत्ती बंद कर विरोध दर्ज कराएगी. AIMPLB के प्रवक्ताडॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने एक बयान में कहा कि बोर्ड ने वक्फ अधिनियम में किए गए भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक संशोधनों के खिलाफ 30 अप्रैल से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अब तक कई शहरों में कई बड़ी सभाएं हो चुकी हैं, साथ ही लोगों के साथ गोलमेज बैठकें आयोजित की गई हैं, जिला स्तर पर कई धरने, विरोध प्रदर्शन और मानव श्रृंखला कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं. इलियास ने कहा कि अब बुधवार 30 अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक पूरे देश में बत्ती गुल कार्यक्रम होगा
असदुद्दीन ओवैसी ने भी किया ऐलान
वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सुप्रीमो और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी मंगलवार को ऐलान किया कि 30 अप्रैल को लाइट बंद करो अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से बुधवार रात 9 बजे से 15 मिनट के लिए लाइट बंद करके अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है. ओवैसी ने लोगों से कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये संदेश दिया जा सके कि यह कानून मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह