मुख्यमंत्री साय ने शुरू की सुशासन फेलोशिप योजना, चयनित विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस भरेगी सरकार
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को शासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक पहल करते हुए 'मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप' कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर और छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। दो वर्षीय एमबीए डिग्री कार्यक्रम को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि राज्य की प्रतिभाओं को प्रशासन में योगदान देने का अवसर मिले।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस फेलोशिप का मूल उद्देश्य राज्य के होनहार युवाओं को शासन से जोड़ना और उन्हें नीति निर्माण में भागीदार बनाना है। यह कार्यक्रम सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है। सभी चयनित विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। विद्यार्थियों को उनकी सेवाओं और प्रशिक्षण अवधि के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह की सम्मानजनक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आईआईएम रायपुर में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट और नीतिगत सुझाव सीधे मुख्यमंत्री को सौंप सकेंगे।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
आवेदक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास CAT 2022, 2023 या 2024 का वैध स्कोर होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा और साक्षात्कार भी शामिल हैं। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शासन, नीति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी IIM रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://iimraipur.ac.in/ पर उपलब्ध है।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली