जब दिल-दिमाग पर हावी होने लगे क्रोध, तो अपनाएं गीता के ये 5 उपदेश, दिमाग को करेंगे स्थिर और शांत
जीवन की यात्रा में हर मनुष्य कभी न कभी ऐसे पलों से गुजरता है जब क्रोध और असमंजस की स्थिति उसके अंदर एक बड़ा तूफान सा पैदा कर देते हैं. लेकिन इन परिस्थितियों में भी जो व्यक्ति शांत और संतुलिन बनाकर रखता है, वहीं सुखी व समृद्ध रहता है. श्रीमद्भगवद्गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने यही संदेश दिया है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो. ऐसे में भगवद्गीता उन लोगों के लिए भी बड़ी प्रेरणा बनती है जो अपने क्रोध के कारण परेशान रहते और अकसर उनका क्रोध रिश्तों को बिगाड़ देता है.
लेकिन गीता में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा कई ऐसे सूत्र दिये गये हैं जो कि व्यक्ति को क्रोध के समय ध्यान में रखने पर उसके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.
मन को करें नियंत्रित
मनुष्य का मन उसका सबसे बड़ा मित्र बन सकता है बस उसे साथ लेकर चलने की देरी है. लेकिन यही मन अनियंत्रित हो जाए तो यह उसका सबसे बड़ा शत्रु भी बन सकता है. यही कारण है कि आत्मसंयम और ध्यान का अभ्यास आवश्यक है. ध्यान से मन की शुद्धि होती है और विचारों में स्पष्टता आती है. साथ ही हम सही दिशा में निर्णय ले पाते हैं. शांत मन परिस्थितियों को सही तरीके से देख पाता है.
क्रोध लेकर आता है विनाश
श्रीकृष्ण के अनुसार “क्रोध से है और बुद्धि के नष्ट हो जाने पर व्यक्ति का पतन हो जाता है”. यह भीतर से धीरे-धीरे मनुष्य को कमजोर करता है. इतना ही नहीं क्रोध पर नियंत्रण केवल एक गुण नहीं बल्कि स्वयं की रक्षा का माध्यम है. जब हम संयम और विवेक से प्रतिक्रिया देना सीखते हैं तभी हमारा मन सच्ची शक्ति से भरता है.
सागर जैसी स्थिरता
गीता में एक सुंदर दृष्टांत दिया गया है जैसे नदियां निरंतर समुद्र में समा जाती हैं, फिर भी समुद्र अपनी मर्यादा नहीं छोड़ता वैसे ही जो व्यक्ति सुख-दुख, लाभ-हानि जैसे अनुभवों के बीच भी अडिग और शांत रहता है वही सच्ची शांति को प्राप्त करता है. इस उपदेश से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन की कठिनाइयों में भी अपनी स्थिरता बनाए रखना ही आत्मसंयम का सार है.

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया