'वो' गाना क्या बजा, दूल्हा नाराज़ – शादी कैंसिल, बारात भी लौट गई
शादी-ब्याह का मौसम है. हर तरफ शहनाइयां बज रही है. लोग इन शादियों की तैयारी कई-कई महीने पहले से करने लगते हैं. आखिर करें भी क्यों ना? इन शादियों में लोग अपने उन रिश्तेदारों को भी बुलाते हैं, जिनसे उनकी कई सालों से मुलाक़ात नहीं हुई होती है. एक तरह से कहा जा सकता है कि भारत में होने वाली शादियां लोगों के लिए गेट टुगेदर की तरह होती है.
पहले के जमाने में शादियों में गीत गाए जाते थे. लोग पारंपरिक तरीकों से शादी की रस्में करते थे. लेकिन अब इन गीतों की जगह डीजे की धुन ने ले ली है. शादियों में डीजे लेटेस्ट गाने बजाते हैं, जिसपर बाराती जमकर नाचते हैं. लेकिन दिल्ली की एक शादी में कैंसिल होने की वजह बन गया. बताया जा रहा है कि डीजे ने ऐसा गाना बजा दिया, जिसे सुनते ही दूल्हे ने ये शादी तोड़ दी. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.
एक्स की आ गई थी याद
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक़, दिल्ली में हो रही एक शादी में डीजे ने रणबीर कपूर का मशहूर गाना चन्ना मेरेया बजा दिया था. इस गाने को सुनते ही दूल्हा भावुक हो गया. उसे अपनी एक्स की याद आ गई. इसके बाद दूल्हे ने शादी ना करने का फैसला किया और बारात को लेकर लौट गया. आपको बता दें कि चन्ना मेरेया गाना काफी मशहूर है. टूटे दिल के प्रेमियों को ये गाना भावुक कर देता है.
लोगों ने डीजे को कहा शुक्रिया
ये मामला कब का और कहां का है, इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है. लेकिन इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने इसपर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने डीजे वाले को थैंक्स कहा. एक शख्स ने लिखा कि अच्छा हुआ कि शादी से पहले दूल्हे को अहसास हो गया वरना दो जिंदगियां बर्बाद हो जाती. एक ने लिखा कि लगता है दूल्हे ने खुद को रणबीर कपूर समझ लिया था. इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं