मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बनासकांठा में मारे गए श्रमिकों के परिवारों के लिए हर संभव सहायता का वादा किया
गुजरात के बनासकांठा में श्रमिकों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार गुजरात सरकार से लगातार संपर्क में है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल से असमय दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मृतक श्रमिकों के परिजनों को हर तरह की सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सहायता और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सभी आवश्यक प्रयास किये जायेंगे.
कैसे हुआ पटाखा फैक्ट्री में हादसा?
गौरतलब है कि गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मध्य प्रदेश निवासी श्रमिकों का भी असामयिक निधन हो गया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार हालात पर नजर बनाये हुए है, पीड़ित परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ा जायेगा.
आपको बता दें कि बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से अभी तक की सूचना के मुताबिक 18 लोगों की जान चली गई है. इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हो गये हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे.
मलबे में दबे लोगों को निकाला गया
चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट के बाद फैक्ट्री की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गये, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. फिलहाल फैक्ट्री मालिक फरार हो चुका है और हादसे की जांच के आदेश दे दिये गये हैं.

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर