हिना खान ने दी खुशखबरी, पूरी हुई कीमोथैरेपी और सर्जरी
अभिनेत्री हिना खान ने बीते वर्ष सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जांच में उन्हें तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। यह खबर सुनते ही फैंस चिंता में पड़ गए और उनके लिए दुआ करने लगे। हिना ने भी उपचार के दौरान काफी हिम्मत से काम लिया है। उन्हें चाहने वालों की दुआ, हिना की हिम्मत और उपचार का ही असर है कि हिना ने अब फैंस को खुशखबरी दी है।
पूरी हुई कीमोथैरेपी और सर्जरी
हिना खान ने हाल ही में अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी कीमोथैरेपी पूरी हो चुकी हैं। सर्जरी भी हो चुकी है। दरअसल, हाल ही में उन्हें इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस दौरान जब वे अवॉर्ड लेकर बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी ने उनसे बात की। इस दौरान हिना ने कहा कि उनके सभी कीमोथैरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं। सर्जरी भी हो चुकी हैं और अब वे दूसरे ट्रीटमेंट पर हैं।
अब चल रही ये थैरेपी
हिना खान ने बताया कि अब उनकी इम्युनो थैरेपी चल रही है। इस थैरेपी के दौरान शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जाता है। हिना ने अपनी हेल्थ पर जो अपडेट दिया है, उससे फैंस ने राहत की सांस ली है। हिना का वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
छोटे परदे से शुरू किया करियर
हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे परदे से की। उन्होंने 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा का किरदार अदा किया। इसके अलावा हिना ओटीटी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें 'गृह लक्ष्मी' में देखा गया।

पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
'संसद चलो' प्रदर्शन की NIA जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा