दुकान के सामने विवाद करने से मना करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र पर किया हथियारों से हमला
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके के सुभाष कॉलोनी में कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की, जिससे दुकानों को नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने युवको को फटकार लगाते हुए वहां से जाने को कहा। बाद में आये बदमाशो ने दुकान मालिक और उसके बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार -1 पानी की टंकी के सामने सुभाष कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले फरियादी मदन मोहन शर्मा पिता स्व. गंगा प्रसाद शर्मा (66) ने अपने बेटों राकेश शर्मा, शमी शर्मा और शैलेन्द्र सिंह के साथ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उनके घर के नीचे बनी दुकानों को किराये पर दे रखा है। एक दुकान टीवी मैकेनिक शैलेन्द्र सिंह और दूसरी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान मुकेश साहू के पास है। बीती शाम करीब 6 बजे दुकानों के सामने आरोपी आरिफ और उसके साथी आपस में झगडा कर रहे थे। विवाद के दौरान उन्होंने पत्थर फेंकना शुरु कर दिये। उनकी दुकान में पत्थर लगने के कारण मुकेश और उनके बेटे राकेश ने उन्हें समझाइश देते हुए वहां से जाने को कहा। इस पर आरोपी अमन बटु और आरिफ ने उनके साथ गाली गलौच करनी शुरु कर दी। बाद में उस समय तो आरोपी वहॉ से चले गये लेकिन थोड़ी देर बाद आरिफ, अमन बटु अपने साथियो के साथ वापस उनकी दुकान के सामने आये और उन्हें गालिया देने लगे। मना करने पर आरिफ और अमन बटु ने अपने पास रखी तलवार निकालकर उन पर वार किया। तलवार के वार से उनके हाथ की उंगलियां कट गयी। मुकेश को बचाने के लिये मेरे उनके बेटे के राकेश और शमी बीच में आये तो आरोपियो ने उन पर भी तलवार से वार किया जिससे शमी को सिर, हाथ और राकेश शर्मा को हाथ में चोट आयी है। विवाद बढ़ता देख दुकानदार शैलेन्द्र और मुकेश लोधी ने जैसै तैसै बीच में आकर उन्हें बचाया। इसके बाद बदमाश उन्हें जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में मुकेश अपने दोनों के साथ थाने पहुंचें। पुलिस ने घायलो का हमीदिया अस्पताल में इलाज कराने के साथ ही मेडिकल कराया। बाद में फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। हथियार लहराते हुए बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। थाना पुलिस का कहना है, कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान