GIS समापन में भोपाल पहुंचे अमित शाह, CM मोहन और प्रदेश कैबिनेट मंत्रीयो ने किया स्वागत सत्कार
भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंच गए हैं। राजधानी के एयरपोर्ट पर राज्य के सीएम डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में शामिल होंगे। इससे पहले अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से उठाकर विकासशील राज्य बनाया है। मैं GIS में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) का समापन 25 फरवरी को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीआईएस समिट के समापन सत्र में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से उठाकर विकासशील राज्य बनाया है। आज राज्य भारत की प्रेरक शक्ति है। मैं भोपाल में मोदी जी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मप्र विकास और समृद्धि के नए युग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का 25 फरवरी को आखिरी दिन है। मंगलवार को भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। सीएम डॉ. मोहन यादव, मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई अन्य ने निवेशकों से चर्चा की और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
GIS का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए रवाना हुए। शाम 4:20 से 04:30 बजे तक अमित शाह एमपी पैवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का अवलोकन करेंगे। शाम 4:30 बजे वे समापन सत्र हॉल में पहुंचेंगे। शाम 4:30 से 04:32 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमित शाह का स्वागत करेंगे। शाम 4:32 से 4:37 बजे तक मुख्य सचिव अनुराग जैन फॉरवर्ड मध्यप्रदेश पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद 4:37 से 4:40 बजे तक 'मध्यप्रदेश- अनंत संभावनाएं' पर वीडियो प्रसारण और 4:40 से 5:00 बजे तक प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन होगा। शाम 5 से 5:10 बजे तक सीएम डॉ. मोहन का समापन संबोधन होगा। इसके बाद 5:10 से 5:45 बजे तक अमित शाह का संबोधन होगा। शाम 5:45 से 5:50 बजे तक धन्यवाद संबोधन के बाद 6:00 से 6:30 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग होगी।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान