अक्षय कुमार ने महाकुंभ में संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी की तारीफ की
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महाकुंभ में पहुंच गए हैं. उन्होंने संगम में डुबकी लगाई है. संगम में डुबकी लगाते हुए अक्षय कुमार की वीडियो सामने आई है. उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद इंतजाम को लेकर सीएम योगी की तारीफ की है.
संगम में डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत की. जहां पर उन्होंने महाकुंभ में शानदार इंतजाम की तारीफ की. उन्होंने कहा- 'बहुत ही मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. यहां के सीएम साहब योगी साहब का धन्यवाद करते हैं इतने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं.'
बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं
अक्षय ने आग कहा- 'मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे और अब इस बार तो सब बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं. अंबानी-अडानी आ रहे हैं, बड़े एक्टर आ रहे हैं. इसे कहते हैं किस हिसाब से महाकुंभ में इंतजाम किया हुआ है. मैं सभी पुलिसवाले हैं, वर्कर हैं जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है. उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं.'
अक्षय के लुक की बात करें तो उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है. जब अक्षय डुबकी लगाने जा रहे थे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई थी.
बता दें अक्षय कुमार से पहले तमन्ना भाटिया, अनुपम खेर, विक्की कौशल जैसे कई बड़े कलाकार संगम में डुबकी लगा चुके हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो इसमें केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष