ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेहमान डेढ़ घंट तक जाम में फंसे रहे , यातायात पुलिस विफल
भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यातायात पुलिस बुरी तरह विफल रही। 25 दिन से चल रही तैयारी की सड़क पर खुली पोल। करीब सवा घंटे तक वाहन सड़कों पर फंसे रहे। कई बड़े करोबारी और निवेशकों को डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सुबह 8 बजे से लेकर 9:20 बजे तक डिपो चौराहा पर यातयात बेतरतीब हो गया। इस आयोजन को लेकर एक महीने से तैयारी चल रही थी, पर जमीन पर वो नहीं दिखी। यातायात को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए कई बार रिहर्सल की जा चुकी थी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की शिरकत को देखते हुए 5500 पुलिस जवान शहर की सड़कों पर तैनात थे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एक हजार से अधिक जवानों के हाथ में थी। 25 आईपीएस अधिकारी इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे है।
डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच ट्रैफिक का दबाव अधिक था। हमारा टारगेट था कि 9 बजे तक इन्वेस्टर्स समिट में जाने वाले मेहमानों को अंदर कर दिया जाए, ताकिप्रधानमंत्री के आगमन से एक घंटे पहले सड़क को क्लियर किया जा सके। लेकिन डिपो चौराहा पर जाम की स्थिति बनने के कारण सवा 9 बजे तक ही रोड क्लियर हो सका। बड़ी संख्या में मेहमानों ने स्मार्ट सिटी रोड से आना शुरू कर दिया, जबकि इस रोड को समिट में जाने वाले गेस्ट को इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। लोगों ने स्वेच्छा से इस रास्ते का इस्तेमाल किया। जब चौतरफा ट्रैफिक डिपो चौराहा पर पहुंचा, तो जाम की स्थिति बन गई। जाम की स्थिति बनने के बाद, कार्यक्रम में पहुंचने वाले मेहमानों के वाहनों को रॉन्ग साइड से निकालने का प्रयास किया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। आम ट्रैफिक भी इसमें फंस गया। इसमें ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक वाहन भी शामिल थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें