महिला समृद्धि योजना को लेकर बनेंगी गाइडलाइंस
नई दिल्ली । दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार की अहम बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय राजधानी में जल भराव की समस्या को दूर करने की बात कही गई है। साथ ही सड़को की सफाई और महिला समृद्धि योजना को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह पदभार संभालने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली औपचारिक मुलाकात हुई। शालीमार बाग सीट से बीजेपी की विधायक गुप्ता ने गुरुवार को पीएम मोदी समेत कई नेताओं की मौजूदगी में रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दिल्ली की कुर्सी संभालने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जल बोर्ड और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि प्लान तैयार किया जा रहा है और सभी वादों को पूरा करने के लिए काम हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई थी। दिल्ली की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला सत्र सोमवार (24 फरवरी) से शुरू होगा जिसमें लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ये सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार के परफॉर्मेंस से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल