तेज हवाओं ने फिर बदला मौसम का रुख आईएमडी का अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास पास के शहरों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस माह में अंतिम दो दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में फिर बारिश होने की संभावना है। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दिल्ली के लोग मौसम की इस आंखमिचौली की वजह से बीमार भी पड़ने लगे हैं। दरअसल, दिल्ली में सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास अब भी हो रहा है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने के बाद गर्मी लोगों को सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी को दिन का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 26 फरवरी के बीच कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली में 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय बादल छा सकते हैं। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल