24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, शपथ ग्रहण समारोह और स्पीकर का चुनाव एक साथ
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा। 24 फरवरी को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को एलजी का अभिभाषण और लंबित कैग रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा और उसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई है और रेखा गुप्ता राज्य की नई सीएम बनी हैं। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा में शुरू होगा। पहला सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को तीन दिन चलेगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण इसका आयोजन नहीं होगा।

नवनिर्वाचित विधायकों को 24 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी
विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों को 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शपथ दिलाई जाएगी। सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन पद की शपथ लेंगे। स्पीकर पद के लिए दोपहर 2 बजे चुनाव होगा। गांधी नगर विधायक अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्पीकर के चुनाव की देखरेख करेंगे।
उपराज्यपाल का अभिभाषण और सीएजी रिपोर्ट 25 को पेश होगी
नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 2017-18 से 2021-22 तक की 14 लंबित सीएजी रिपोर्ट पेश करना है, जिन्हें आप सरकार पेश करने में विफल रही है। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसके बाद सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि सरकार का शीर्ष एजेंडा 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करना है। दिल्ली कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में कैग रिपोर्ट पेश करने को मंजूरी दे दी। आप सरकार कैग रिपोर्ट पेश करने में विफल रही, क्योंकि उसे डर था कि रिपोर्ट उसकी सरकार के गलत कामों को उजागर कर देगी।
रिपोर्ट पहले ही स्पीकर के कार्यालय को मिल चुकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी और सीएम जवाब देंगे। इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। आपको बता दें कि बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने