करेंसी एक्सचेंज में हो सकता है नुकसान, जानें कैसे बचें
करेंसी एक्सचेंज: आप विदेश जाने से पहले एक बार विदेश में करेंसी एक्सचेंज से संबंधित नियम और सेंटर के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. इसके अलावा आप फॉरेक्स कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एयरपोर्ट में करेंसी एक्सचेंज कराने से बचें क्योंकि यहां पर आपको अधिक शुल्क देना पड़ सकता है. हर देश की करेंसी अलग-अलग होती है. जैसे भारत की करेंसी रुपया है तो अमेरिका की करेंसी डॉलर है. ऐसे में अगर आप एक देश से दूसरे देश में जा रहे हैं तब आपको करेंसी एक्सचेंज कराना होता है. किसी भी देश में किसी ओर देश की करेंसी नहीं चलती है. जिसमें व्यक्ति को अपनी करेंसी के बदले में दूसरे देश की करेंसी मिलती है. ऐसे में क्या आप किसी दूसरे देश जाने का प्लान बना रहे हैं और करेंसी एक्सचेंज करा रहे हैं तो आपको एक्सचेंज कराने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से करेंसी एक्सचेंज से जुड़ी कुछ जरूरी बात बताएंगे… चलिए जानते हैं.
आपको करेंसी एक्सचेंज सेंटर जाना होगा
आपको अपने पैसों को दूसरे देश की करेंसी में बदलने के लिए सबसे पहले करेंसी सेंटर पर जाना होगा. इसके लिए आपको किसी RBI से मान्यता प्राप्त करेंसी एक्सचेंज सेंटर में ही जाना है. अवैध या अनधिकृत करेंसी एक्सचेंज सेंटर में जाने से बचें. आप इसके अलावा अलग-अलग जगह के एक्सचेंज रेट को जरूर चेक करें. जहां पर आपको एक अच्छा एक्सचेंज रेट मिलें. वहां से ही आप अपनी करेंसी एक्सचेंज करें.
इन बातों का ध्यान रखें करेंसी एक्सचेंज कराते समय
बता दें, कि कई बार बैंक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और फॉरेक्स एजेंट्स आपसे करेंसी एक्सचेंज करने के लिए कई चार्ज भी लेते हैं. इसलिए आप पहले ही इन हिडन चार्जिस के बारे में जान लें. इतना ही नहीं आप एयरपोर्ट में करेंसी एक्सचेंज कराने से बचें क्योंकि यहां पर आपको अधिक शुल्क देना पड़ सकता है.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह