सरकार आते ही सीएम रेखा गुप्ता ने लिया एक्शन, महिला सम्मान योजना पर PM मोदी के साथ आज करेंगी बैठक
दिल्ली: दिल्ली की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्री आज लगातार दूसरे दिन फुल एक्शन में दिखने वाले हैं। आज सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी से मुलाकात करने वाली हैं। ये मुलाकात पीएम आवास पर सुबह 10 बजे होगी। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना को लेकर आज अहम बैठक बुलाई है।
एक्शन में हैं दिल्ली सरकार के मंत्री
सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर रिव्यू मीटिंग करने वाले हैं, जबकि पीडब्लूडी मिनिस्टर आज दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों का जायजा लेकर उन्हें दुरुस्त करने का रोडमैप तैयार करने निकलेंगे। इनके अलावा हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह भी आज एक्शन में दिखने वाले हैं।
सदन में पेश होगी CAG की रिपोर्ट
BJP सरकार के इन सब एक्शन से विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की हवाइयां उड़ी हुईं हैं। खासकर 24 फरवरी को लेकर जब दिल्ली विधानसभा का सेशन शुरू होगा, सदन में CAG की रिपोर्ट रखी जाएगी।
सीएम रेखा ने आतिशी पर किया पलटवार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर पलटवार किया। आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनावी वादे तोड़ने का आरोप लगाया था। आतिशी के आरोपों पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'कांग्रेस ने 15 साल और आम आदमी पार्टी ने 13 साल तक शासन किया। उन्होंने जो किया, उसे देखने के बजाय, वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट की बैठक की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया है।'

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह