दिल्ली में महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की मासिक सहायता की शुरुआत कब से होगी? रेखा गुप्ता ने दिया जवाब
दिल्ली: आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ उनकी कैबिनेट के 6 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं मासिक सहायता के बारे में आश्वस्त किया कि वे अपने वादे को पूरा करेंगी।
वादा हर हाल में करेंगी पूरा
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि BJP की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये माह की वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। आगे कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।
BJP ने क्या किए थे वादे?
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। जबकि BJP ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए की मासिक सहायता का वादा किया था। बुधवार को BJP विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना BJP की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
8 मार्च ही क्यों?
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना दिल्ली के सभी 48 BJP विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को 8 मार्च तक उनके खातों में पैसे निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।" बता दें कि हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और AAP के एक दशक के लंबे शासन का खात्मा किया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण लेने जा रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत