रेखा गुप्ता का बयान: केजरीवाल के 'शीशमहल' पर सीएम बनने से पहले होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है। वह छह अन्य विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। शपथ लेने से पहले ही रेखा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। शपथग्रहण के बाद वह मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों के साथ यमुना की सफाई का काम देखने जाएंगी। रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' को लेकर भी अपने प्लान बता दिया है। उन्होंने कहा कि 'शीशमहल' को म्यूजियम बनाया जाएगा। जनता यहां आकर देख सकेगी कि उनके पैसे का कैसे दुरुपयोग किया गया।
BJP ने बनाया था चुनावी मुद्दा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सीएम आवास को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। BJP की तरफ से सीएजी की रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। BJP की तरफ से आरोप लगाए गए थे कि अरविंद केजरीवाल ने अनुचित तरीके से पैसा पास कराया और सीएम हाउस के बजट से कहीं ज्यादा राशि उसको दोबारा बनाने में खर्च दी। इस दौरान दूसरे कामों के लिए आवंटित किया गया पैसा भी इसी घर को बनाने में लगा। घर में कई किचन मौजूद हैं, जिनमें लग्जरी सुविधाएं हैं।
क्या है 'शीशमहल' का मुद्दा?
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री आवास का जीर्णोद्वार कराया था। पुराने सीएम आवास को तोड़कर नया आवास बनाया गया। इसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने तय बजट से ज्यादा राशि सीएम हाउस बनाने में खर्च की। इस दौरान सीएम हाउस का अनुमानित बजट भी बढ़ाया गया और मनमाने तरीके से पैसा खर्च किया गया। सीएजी की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि सीएम हाउस निर्माण में गड़बड़ी की गई। साल 2023 में सीएम आवास के निर्माण में हुए खर्चे का खुलासा करते हुए एक टीवी चैनल में इसे यह नाम दिया गया था। रिपोर्ट का नाम ऑपरेशन शीशमहल था। यहीं से यह नाम सामने आया। इसी वजह से BJP सहित अन्य विपक्षी दल व्यंग्य के रूप में सीएम आवास को शीशमहल कहते हैं।

टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत