वित्त विभाग से जुड़े विभागीय नीतिगत विषयों पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया विमर्श
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से नवीन मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया गया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन प्रावधानों पर भी गहन चर्चा हुई, जिसमें प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट के अनुमोदन के लिये प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। यह प्रावधान मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों को आकर्षित करने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और वित्त विभाग से जुड़े विभिन्न नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए जनहितैषी प्रस्तावों पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शीघ्र आवश्यक बजट प्रावधान सुनिश्चित करने की बात कही। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था