RSS के दिल्ली कार्यालय 'केशव कुंज' का उद्घाटन आज, BJP के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
दिल्ली: RSS के दिल्ली कार्यालय ‘केशव कुंज’ के उद्घाटन में आज BJP के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. सूत्रों का कहना है कि दोपहर 4 बजे के बाद BJP नेता RSS कार्यालय में होने वाले पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करेंगे. RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और सभी सह सरकार्यवाह मौजूद रहेंगे.
4000 लोग होंगे शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में संघ से जुड़े करीब 4000 लोग उपस्थित रहेंगे. RSS कार्यालय में आज सुबह से शाम तक पूजा और उद्घाटन का कार्यक्रम है. 19 फरवरी को दिल्ली पहुंच रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली प्रांत की पहली बैठक इसी नए कार्यालय में करेंगे. बता दें कि करीब चार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले ‘केशव कुंज’ में 12 मंजिला 3 टॉवर, करीब 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं. यहां करीब 270 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है.
RSS के कार्यालय ‘केशव कुंज’ की खास बातें
सूत्रों का कहना है, 'केशव कुंज' के पुनर्निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. ये खर्च संघ की विचारधारा को मानने और सहानुभूति रखने वाले 75 हजार से अधिक लोगों के चंदा और योगदान से जुटाया गया है. इसके निर्माण में 8 साल से अधिक का समय लगा है. इस वजह से RSS 2016 से एक किराए के परिसर में अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा था.
आधुनिक प्रौद्योगिकी और प्राचीन वास्तुशिल्प का संयोजन
नए परिसर में आधुनिक प्रौद्योगिकी को प्राचीन वास्तुशिल्प के साथ मिलाकर बनाया गया है. ताकि इसे हवादार बनाया जा सके और सूर्य की पर्याप्त रोशनी मिल सके. गुजरात के वास्तुकार अनूप दवे ने इसका डिजाइन तैयार किया है. तीन टॉवर (भूतल और 12 मंजिल) का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया है. संघ कार्यालय में प्रवेश के साथ ही पहले टॉवर का नाम साधना, अगले यानि दूसरे टॉवर का नाम प्रेरणा और आखिरी और तीसरे टॉवर का नाम अर्चना रखा गया है.

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह