मध्य प्रदेश में 20 से चलेगा निरोगी काया हेल्थ चेकअप अभियान
भोपाल। प्रदेश में पहली बार सबसे बड़े हेल्थ चेकअप अभियान निरोगी काया की शुरुआत 20 फरवरी से होने वाली है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा और इसमें 30 साल से ज्यादा उम्र के हरेक व्यक्ति की मुफ्त हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार इस अभियान के जरिए लोगों की समय पर जांच कर उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना चाहती है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एमडी के मुताबिक इस अभियान में तीन प्रमुख बीमारियों डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लिवर में फैट की स्थिति की जांच की जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक पर सप्ताह में पांच दिन हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर 30+ उम्र के लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी। पहले से बीमार लोगों की री-स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
इस अभियान में हर स्क्रीनिंग और री-स्क्रीनिंग का डेटा 24 घंटे में एनसीडी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे सरकार को हेल्थ पॉलिसी बनाने में मदद मिलेगी। जो लोग पहली बार डायबिटीज या हाई बीपी से पीड़ित पाए जाएंगे, उन्हें मुफ्त दवाएं दी जाएंगी। अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों पर बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स उपलब्ध कराई जाएंगी। 100 फीसदी स्क्रीनिंग का लक्ष्य तय किया गया है।
ब्लड शुगर टेस्ट से डायबिटीज की पहचान होगी। बीपी मशीन से हाई ब्लड प्रेशर की जांच होगी। अल्ट्रासाउंड या अन्य टेस्ट से लिवर में फैट की स्थिति देखी जाएगी। सभी जांच निःशुल्क होंगी और रिपोर्ट भी तुरंत दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों के डाटा के मुताबिक 2024 में भोपाल में हाइपरटेंशन के 4,07,216 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई, जिनमें से 59,803 लोगों का इलाज चल रहा है, लेकिन केवल 11,618 लोग ही नियमित फॉलोअप करा रहे हैं। इसी तरह डायबिटीज के 4,13,952 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 31,622 का इलाज चल रहा है, लेकिन केवल 5,370 लोग ही नियमित फॉलोअप करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में मरीजों को जागरूक करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की योजना बनाई है, ताकि वे समय-समय पर फॉलोअप कराएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह