दिल्ली में तापमान बढ़ा, सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन, IMD ने दी जानकारी
राजधानी में सोमवार को तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से सोमवार का दिन इस माह अब तक दूसरा सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में स्मॉग व धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात व बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था।
इस तरह पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पीतमपुरा में अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार
एनसीआर में सोमवार प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी दिल्ली व गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। एनसीआर के बाकी अन्य प्रमुख शहरों मेंं हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है।
एयर इंडेक्स 231 रहा जो खराब श्रेणी में
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 231 रहा जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 294 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 63 अंक कम हुआ। वहीं स्विस कंपनी आइक्यूएयर ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 184 बताया, जो सीपीसीबी के मानक के अनुसार मध्यम श्रेणी में माना जाता है।

दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत