सेमीकंडक्टर कंपनी का शेयर 6 महीने बाद आधी कीमत पर, 6 गुना बढ़ने के बाद आई भारी गिरावट
सेक्टर: फ्यूचर सेक्टर देखा जा रहा है। दुनिया की कई कंपनियां भारत में अपार संभावनाएं देख रही हैं। दुनिया को अक्टूबर में पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप मिल जाएगी। इसके उलट सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे ही एक शेयर में सोमवार को लोअर सर्किट लग गया।सोमवार को RIR Power Electronics Ltd के शेयर में 5 फीसदी की लोअर सर्किट लगा। इस गिरावट के साथ यह शेयर 1897.35 रुपये पर बंद हुआ। यह पहली बार नहीं है जब इस शेयर में गिरावट आई है। इससे पहले भी इसमें लोअर सर्किट लग चुका है। यह तब है जब इस शेयर ने गिरावट से पहले 6 महीने में ही निवेशकों की रकम को करीब 6 गुना कर दिया था।
कभी भर दी थी झोली
इस शेयर ने एक समय निवेशकों की झोली भर दी थी। मात्र 6 महीने में ही इसने निवेश को करीब 6 गुना से ज्यादा कर दिया था। पिछले साल 25 सितंबर को यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई 4878 रुपये पर था। इससे 6 महीने पहले मार्च में इसकी कीमत करीब 838 रुपये थी। ऐसे में इन 6 महीनों में इसने निवेशकों को 480 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। यानी इन 6 महीनों में इसने एक लाख रुपये के करीब 6 लाख रुपये कर दिए थे।
5 महीने में 50% से ज्यादा गिरावट
RIR के शेयर में 5 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। यानी ऑल टाइम हाई से इसकी कीमत आधी भी नहीं बची है। इसकी ऑल टाइम हाई कीमत जहां 4878 रुपये थी, वहीं अब करीब 1897 रुपये है। ऐसे में इसमें इन 5 महीनों में 61 फीसदी की गिरावट आई है।
कितना है कंपनी का मार्केट कैप?
बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप करीब 1456 करोड़ रुपये है। कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में है। कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में इनोवेशन के लिए जानी जाती है। कंपनी कई तरह की सेमीकंडक्टर डिवाइस, सेमीकंडक्टर मॉड्यूल आदि बिजनेस से भी जुड़ी है।

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश