नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत, आरोपी फरार
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में रविवार रात को दूल्हा बारात से सीधे मंडप में न पहुंचकर थाने ले जाया गया. पुलिस ने उसे कई घंटे थाने में बैठाकर रखा. बाद में जब दूल्हे के पिता थाने पहुंचे तब जाकर उन्होंने बेटे को छुड़वाया. पुलिस ने बारात के दौरान चलाई गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद उसे हिरासत में लिया था. घटना के बाद दूल्हे का दोस्त फरार है. पुलिस ने दूल्हे के पिता ओर मामा को हिरासत में ले लिया है. और दूल्हे के दोस्त की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीम बनाई हैं.
2.5 साल के बच्चे की मौत
नोएडा में सेक्टर-41 में रहने वाले बलवीर की बेटी अगाहपुर गांव में रहने वाले लड़के से हो रही थी. रविवार रात घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी. दूल्हा जिस घोड़ा बग्घी में सवार था, उसी पर उसका दोस्त हैप्पी भी मौजूद था. इस बीच अचानक हैप्पी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी. इस दौरान छज्जे से बारात देख रहे ढाई साल के बच्चे अंश के सिर में गोली जा लगी. बच्चे के गिरते ही हड़कंप मच गया. रात करीब 10.30 बजे बच्चे को अस्पताल लें जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. शादी की वीडियोग्राफी में पूरी घटना कैद हो गई.
आरोपी की तलाश के लिए 3 टीमो का गठित
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हैप्पी ने गोली चलाई, वह छज्जे पर मौजूद बच्चे अंश के सिर में जा लगी और आर-पार हो गई. घटना के बाद चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. जब तक पुलिस सेक्टर 41 के गेस्ट हाउस पहुंची, लेकिन दूल्हे का दोस्त हैप्पी फरार हो चुका था. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की तलाश में 3 टीम गठित की गई है. जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश