आतिशी ने बीजेपी से पूछा, क्या दिल्ली में सीएम लायक कोई नहीं?
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की कार्य वाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बावजूद नई सरकार के गठन के ना होने पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आज 17 तारीख हो गई है. दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए 10 दिन बीत गए हैं. 8 फरवरी को नतीजे आए और दिल्ली वालों ने उम्मीद की थी कि 9 को उन्हें अपने सीएम का पता चल जाएगा और 10 तक वो शपथ भी ले लेंगे. दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई. आज 10 दिन बीत गए हैं लेकिन BJP सीएम पर निर्णय नहीं ले पाई है. आज साबित हो गया है BJP के पास कोई भी चेहरा नहीं है.
दिल्ली को लूटने का आरोप
आज साफ हो गया है कि PM मोदी जी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है. उन्हें पता है इन 48 में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है. उन्हें पता है इन 48 विधायकों का एक ही काम, दिल्ली को लूटना है. पीएम मोदी जी एक विधायक पर भी भरोसा नहीं कर पाए हैं. उन्हें पता है 15 साल BJP ने MCD में सरकार चलाई और एक-एक पार्षद ने दिल्ली वालों को लूटने का काम किया.
सीएम बनने योग्य नहीं है कोई
पार्षदों ने MCD के खजाने को लूटने का काम किया है. वो अपने 48 विधायकों में से एक पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं. आज सभी दिल्ली वालों के सामने साफ हो गया है कि एक भी विधायक सीएम बनने योग्य नहीं है. अगर सीएम बनने लायक कोई नहीं है तो दिल्ली सरकार कैसे चलेगी? उनके पास दिल्ली वालों के लिए कोई विजन नहीं है. उनके पास दिल्ली वालों के लिए काम करने का कोई प्लान नहीं है. इस समय की ये कड़वी सच्चाई चुनाव के रिजल्ट के बाद दिल्ली वालों के सामने है.
यमुना की सफाई पर LG के ट्वीट पर
आतिशी ने कहा कि मैं तो BJP से पूछना चाहूंगी कि वो तय कर लें कि वो सरकार चला गया रहे हैं या नहीं चल रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के पावर कट लग रहे हैं. तो BJP वाले कहते हैं अभी आतिशी सीएम हैं. जब यमुना में मशीन उतरती है तो कहते हैं, LG साहब सरकार चला रहे हैं. पहले BJP तय करे कि कौन सरकार चला रहा है. अगर यमुना BJP और LG साफ कर रहे हैं. तो इसका मतलब ये है कि बिजली कट भी BJP और LG लगवा रहे हैं.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश