दिल्ली चुनाव से पहले BJP का आरोप: आतिशी मार्लेना के सचिव पर वोट खरीदने की साजिश, 5 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले BJP ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। BJP नेता अमित मालवीय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव (PA) को गिरिखंड नगर इलाके में 5 लाख रुपये के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। BJP ने यह आरोप लगाया कि AAP कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को खरीदने की साजिश रच रही है। हालांकि AAP ने BJP के इन आरोपों का खंडन करते हुए साजिश करार दिया है।
5 लाख रुपये के साथ पकड़ा
BJP नेता अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक युवक को एक कार के पास खड़ा देखा जा सकता है। कार में एक बैग में रुपये रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम गौरव है और वह आतिशी मार्लेना का पीए है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का पीए गिरिखंड नगर में पांच लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। कालकाजी में वोटरों को खरीदने की साजिश रची जा रही है।"
AAP को हार का डर
दिल्ली BJP ने भी 'X' अकाउंट पर लिखा, "आतिशी मार्लेना का पीए पांच लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया। खुलेआम पैसे बटवा रही हैं मार्लेना जी, और दूसरे प्रदेश के लोगों को बुला रखा है अपनी विधानसभा में..और कल नौटंकी करने के लिए इल्ज़ाम लगा रही थीं कि कालका विधानसभा में बाहर के लोग क्यों हैं…फिर ये कौन है?। हार का डर साफ दिख रहा है आपियों को।"
दिल्लीवासी अच्छाई और काम के लिए वोट डालें
दिल्ली की सीएम आतिशी ने विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान