भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख इसी पखवाड़े में
भोपाल । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर इसी पखवाड़े में कवायद शुरू होने की संभावना है। 10 फरवरी तक अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने के संकेत संगठन ने दिए हैं। इसके बाद रायशुमारी होगी और नए अध्यक्ष का ऐलान इसी माह कर दिया जाएगा।
बुधवार को दिल्ली में मतदान होना है। दिल्ली चुनाव में इस बार भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश के कई बड़े नेताओं को भी वहां की विधानसभाओं में भेजा गया है। 8 फरवरी को मतगणना के बाद मालूम हो जाएगा कि दिल्ली पर कौन राज करेगा। तब तक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी रुकी रहेगी। मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी चुनाव में लगे हुए हैं और अभी तक एक भी बार वे भोपाल नहीं आए हैं। हालांकि अभी मतदाता सूची का प्रकाशन भी नहीं किया गया है, जिसके आधार पर रायशुमारी और निर्वाचन किया जाएगा। संगठन के सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची तो जिलों ने भोपाल को भेज दी है, बस उसका प्रकाशन होना बाकी है। चुनाव संबंधी बैठक के बाद प्रकाशन होने में देर नहीं लगेगी। इस सूची में हर विधानसभा से एक प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश की कुल विधानसभा में दो विधानसभा के एक प्रतिनिधि, जिला और शहर अध्यक्ष के साथ-साथ सांसद की 10 प्रतिशत संख्या और राज्यसभा के सदस्य मतदान करेंगे। इसके अलावा चुनाव अधिकारी की अनुमति से और भी नाम तय किए जा सकते हैं। सूची जारी होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो भाजपा के संविधान में है। माना जा रहा है कि इसी पखवाड़े में सबकुछ तय होने की संभावना है, क्योंकि संगठन पर्व में अध्यक्ष को चुनने का समय भी निकल चुका है। अब संगठन प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव को लेकर जोर देगा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सके और भाजपा आगामी तैयारियों में लग सके।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज