मॉर्डन और हाईब्रिड ओटी की भी मिलेगी सुविधा
भोपाल । भोपाल एम्स को प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी है। इसके लिए 300 बेड का एपेक्स(उत्कृष्ट) ट्रॉमा सेंटर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसमें 295 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। दूसरे चरण में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी को दी गई है। यहां अब मॉड्यूलर और हाईब्रिड ओटी की सुविधा शुरू की जाएगी।
नए ट्रॉमा सेंटर के बनने से न केवल भोपाल बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी फायदा मिलेगा। एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का कहना है कि इसके बाद, दिल्ली एम्स के बाद भोपाल उन गिने-चुने संस्थानों में शामिल हो जाएगा जिनके पास इतनी बड़ी इमरजेंसी यूनिट होगी। इससे एम्स में गंभीर मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा। एपेक्स ऑन्कोलॉजी सेंटर भी बनाने की योजना है। यह सेंटर प्रदेश में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसमें 200 ऑन्कोलॉजी बेड (ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ), 20 बेड की आईसीयू यूनिट (वेंटिलेटर सपोर्ट सहित), ऑन्को-पैथोलॉजी और साइटोलॉजी लैब, आधुनिक यूनिट और मशीनरी भी शामिल होंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान