दिल्ली में फिर होगी बारिश 30 की स्पीड से चलेगी हवा
नई दिल्ली । दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कोहरा छाने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सुबह के दौरान अधिकांश स्थानों पर धुंध या मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के वक्त धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 5 दिसंबर से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से दिल्ली में छह दिसंबर को हल्की बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे। सुबह के वक्त धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को सुबह के वक्त धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही भी देखी जा सकती है। शाम या रात के समय धुंध या हल्का कोहरा नजर आ सकता है। 5 दिसंबर को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ो के मुताबिक, नए साल की पहली सुबह पर दिल्ली में हल्का कोहरा देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 3, 4 और 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान के 18 से 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली