फरवरी 2025 से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लागू होंगे नए दिशा-निर्देश
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे न सिर्फ विकास को गति मिल रही है बल्कि सड़क दुर्घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई गाइडलाइन लागू कर रहा है, जिसे जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इन्हें जानने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। नई गाइडलाइन फरवरी 2025 से लागू होंगी।
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI का बड़ा कदम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फरवरी 2025 से एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइनेज के लिए व्यापक दिशा-निर्देश लागू करने जा रहा है। इसके तहत हर 10 किलोमीटर पर बड़े साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पशु आश्रय स्थल खोलने का फैसला लिया गया है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए साइनेज और रोड मार्किंग बेहद जरूरी हैं और हर ड्राइवर को इनके बारे में पता होना चाहिए। सड़क परिवहन मंत्रालय ने अब सड़क का स्वामित्व रखने वाली एजेंसियों को जो दिशा-निर्देश दिए हैं..
- हर 10 किलोमीटर पर फुटपाथ पर वाहन का लोगो के साथ गति सीमा को पेंट करना अनिवार्य है।
- हर 5 किलोमीटर पर स्पीड लिमिट साइनेज लगाना होगा।
- हर 5 किलोमीटर पर नो पार्किंग साइनेज लगाना होगा।
- हर 5 किलोमीटर पर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली