रायपुर पुलिस ने बड़ा वाहन चोरी गिरोह किया पर्दाफाश, 72 दोपहिया वाहन बरामद
रायपुर। रायपुर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी के 72 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईदगाहभाठा क्षेत्र में छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन नाडार, नीरज नायक, लकेश टाण्डेकर, जनक ताण्डी उर्फ जॉनी, अभिषेक पटेल और विक्की टाण्डेकर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चुराकर उड़ीसा में बेचते थे। पुलिस ने छापेमारी में 12 चोरी के वाहन बरामद किए। इसके बाद, उड़ीसा के भालूमुड़ा क्षेत्र में ऑपरेशन चलाकर आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान से 15 और दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा, रायपुर शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों से 45 लावारिस दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्की टाण्डेकर (23 वर्ष), शीतला पारा, रायपुर
2. जनक टाण्डी उर्फ जॉनी (35 वर्ष), भालूमुड़ा, ओडिशा
3. लकेश टाण्डेकर उर्फ लक्की (24 वर्ष), शीतला पारा, रायपुर
4. रोशन नाडार (19 वर्ष), रामदरबार, रायपुर
5. नीरज नायक उर्फ नीरू (19 वर्ष), शुकवारी बाजार, रायपुर
6. अभिषेक पटेल (19 वर्ष), बीएसयूपी कालोनी, रायपुर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज किए हैं। गिरोह का पर्दाफाश पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप हुआ है, जो शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद करेगा। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली