सरकारी योजनाओं को दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार तीन फरार

सरकारी योजनाओं को दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार तीन फरार
जनपद के थाना सिरसिया व थाना सोनवा साइबर सेल द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर म्यूल खातो के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 56 लाख के अवैध लेन-देन का खुलासा बड़ा खुलाशा
दो पुरुष एक महिला समेत तीन ठग फरार
थाना सिरसिया साइबर सेल* एवं *थाना सोनवा साइबर सेल* पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आम नागरिकों से म्यूल खातो के माध्यम से साइबर अपराध करने वाले संगठित गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सिरसिया साइबर सेल की
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल लगभग पंद्रह लाख उन हत्तर हजार चार सौ पंद्रह रूपये का अवैध साइबर लेन-देन किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की *03 पासबुक, 03 एटीएम कार्ड, 02 चेकबुक एवं 1000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।*
थाना सोनवा साइबर सेल द्वारा जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा दो अलग-अलग बैंक खातों से *क्रमशः चौबीस लाख इक्कयासी हजार तीन सौ चौबीस रुपये एवं सोलह लाख बीस हज़ार सात सौ सत्तानबे रुपये* की भारी धनराशि का साइबर फ्रॉड किया गया है।
पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि *साइबर फ्रॉड से संबंधित एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं* यह गिरोह आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी अथवा आर्थिक सहायता के नाम पर खाते में धनराशि आने का प्रलोभन देकर बैंक खाता खुलवाते थे अथवा पहले से मौजूद खाते को अपने नियंत्रण में लेकर उन खातों का *म्यूल खातों के रूप में प्रयोग करते है*
अब तक की जांच में पाया गया कि अभियुक्त गणों के द्वारा दर्जनों म्यूल खातों से लगभग *56,71,565* रुपए की धनराशि का साइबर फ्रॉड के तहत लेनदेन किया गया है यह धनराशि विभिन्न व्यक्तियों से साइबर ठगी कर प्राप्त की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
01. शिवप्रताप वर्मा पुत्र जनकराम वर्मा, निवासी ग्राम धर्मन्तापुर, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती
02. वीरेन्द्र पुत्र जानकी, निवासी दुगहरा दाखिला फतुहापुर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती
फरार अभियुक्त
सुदीप वर्मा पुत्र रामलखन वर्मा, निवासी धर्मन्तापुर, थाना सिरसिया
2. वशिष्ठ (पता अज्ञात)
3. सुहानी श्रीवास्तव (पता अज्ञात)
*बरामदगी का विवरण*
1. विभिन्न बैंकों के कुल 6 पासबुक
2. विभिन्न बैंकों के कुल 6 ATM कार्ड
3. 02 चेकबुक
4. 03 आधार कार्ड
5. 03 पैनकार्ड
6. 02 मोबाइल फोन
7. 01 मोटरसाइकिल
8. नगद 1110 रुपए
ग्लोबल इंडिया tv के लिए श्रावस्ती से आदर्श सिंह की रिपोर्ट

सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में ‘टू आईसी मॉडल’ लागू—हर थाने में अब दो टीआई तैनात
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष
इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा
प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव