*स्वच्छता, स्वास्थ्य और सहभागिता का उत्सव बनेगा ‘राहगीरी डे’ कटनी 2026 का छठवां आयोजन”*
*स्वच्छता, स्वास्थ्य और सहभागिता का उत्सव बनेगा ‘राहगीरी डे’ कटनी 2026 का छठवां आयोजन”*
*रविवार 17 मई को नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड में गूंजेगा “स्वच्छ कटनी-स्वस्थ कटनी” का संदेश*

कटनी - शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लगातार जनसहभागिता आधारित अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार 17 मई को नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक “राहगीरी डे” कटनी 2026 का छठवां आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया जा रहा है ।
प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक होने वाला यह आयोजन केवल मनोरंजन या फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि “स्वच्छ कटनी-स्वस्थ कटनी” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक प्रेरणादायी सामाजिक अभियान बनेगा।
*आकर्षक गतिविधियां आयोजित*
सुबह की ताजगी भरी फिजाओं के बीच आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शहरवासी स्वास्थ्य, स्वच्छता और सकारात्मक जीवनशैली के रंगों में रंगे नजर आएंगे। आयोजन स्थल पर अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनके माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
आयोजन में बच्चे, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन सभी उत्साहपूर्वक सहभागी बनकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के इस जन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। राहगीरी डे लोगों को यह अनुभव कराएगा कि स्वच्छ शहर और स्वस्थ जीवन शैली केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
*नगरवासियों से अपील*
नगर निगम प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अपने परिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर जागरूक, सक्रिय एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ कटनी के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से जिला ब्यूरो राजेश केवट की रिपोर्ट!

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत