गेट पर लगे ताले, करोड़ों की आय पर असर नहीं आई कोई उपज

रतलाम. राज्य शासन की ओर से मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में रतलाम सहित पूरे जिले में कृषि उपज व उपमंडी मंगलवार को पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सभी व्यापारी संगठनों ने बंद को पूर्ण समर्थन किया। जिससे मंडी और उपमंडी में नीलामी और खरीदी कार्य ठप रहा। शहर में व्यापारी मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन मंडी भारसाधक अधिकारी तथा एसडीएम तरुण जैन को सौंपा। इस दौरान मंडी सचिव किशोरकुमार नंरगावे आदि मौजूद रहे। जिले में करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।

दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क एक प्रतिशत से बढ़ाकर डेढ़ प्रतिशत किया है। इस 0.5 प्रतिशत वृद्धि से व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। चत्तर ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना संवैधानिक अधिकार हैं। व्यापारियों ने मंडी बोर्ड अधिकारियों पर आंदोलन कमजोर

कृषि उपज मंडी में ज्ञापन के बाद व्यापारियों से बैठक में चर्चा करते हुए भारसाधक अधिकारी एसडीएम तरुण जैन।

करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उनका कहता था कि जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर यह निर्णय थोपा गया है।

मुख्यमंत्री-मंत्री से शुल्क वृद्धि निर्णय वापस लेने की मांग

मंत्री चेतन्य काश्यप सहित सुरेंद्र चत्तर ने मुख्यमंत्री तथा जनप्रतिनिधियों से मंडी शुल्क वृद्धि

का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन का वाचन दिलीप राकेश लाठी, मांगीलाल मोदी, रितेश मेहता ने किया। इस अवसर पर ब्राफना, निलेश बाफना, हितेश

मंडी गेट बंद कर बढ़ाए टैक्स का विरोध

बढ़ाया गया मंडी टैक्स वापस लें, क्योंकि इसका भार मंडी में आने वाले किसानों पर पड़ेगा। नहीं तो मंडी अनिश्चितकालीन के लिए बंद की जाए आदि मांगों को लेकर मंहू-नीमच रोड मंडी गेट बंद कर बढ़ाए गए मंडी टैक्स को वापस लेने की मांग की गई। किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित, भगवतीलाल, रानी, भैरुलाल आदिं नें मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम भारसाधक अधिकारी तरुण जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मंडी चुनाव

तत्काल कराए जाए। कर्मचारियों मंडी में किसानों की सुविधा के की भर्ती की जाए। नियम अनुरूप

मेहता, पंकज अग्रवाल, कांतिलाल चौपड़ा, अभय सेठिया, वर्धमान संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी बरडिया सहित विभिन्न व्यापारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

लिए किसान विश्रामगृह, बैठक हॉल, पेयजल आदि की समस्या भी हल की जाएगी।

यहां प्रभावित हुआ कारोबार : जिले में शहर सहित सैलाना, नामली, पिपलौदा, बाजना आदि । 


ग्लोबल इंडिया टीवी से जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट