रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई
रतलाम
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 137 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक शांतिलाल पिता कन्हैयालाल निवासी धानासुता ने प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम होने पर भी आवास योजना का लाभ न मिलने के संबंध में आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु एडीशनल सीईओ को निर्देशित किया गया। आवेदक भगवती पति उत्तम निवासी ग्राम सालाखेडी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृति हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एडीशनल सीईओ को निर्देशित किया गया। आवेदक शिवलाल पिता कनीराम निवासी ग्राम नयानगर तहसीज जावरा ने अपनी स्वत्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि प्रतिप्रार्थी को विक्रय करने हेतु अनुमति के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
आवेदक सोहन पिता भवरसिंह निवासी ग्राम अर्जला तहसील जावरा ने प्रतिप्रार्थी द्वारा आवेदक की कृषि भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की एवं कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक छगन पिता जीवणा निवासी ग्राम बोरदा ने कृषि भूमि का पट्टे के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया गया। आवेदक हरीराम निवासी ग्राम वीरपुरा तहसील जावरा ने पत्नि एवं स्वंय के लिए वृद्धा पेंशन एवं कृषि भूमि हेतु कपिलधारा योजना अंतर्गत कुए की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”