रतलाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई — ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम
रतलाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई — ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम जिले में हुई मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले का रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी उपचाररत होने से गिरफ्तारी शेष है तथा एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्युब खान के साथ विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 19.03.2026 को जीएमसी रतलाम के आईसीयू वार्ड से घायल ट्रक चालक द्वारा दिए बयान के आधार पर मौके पर शुन्य पर एफआईआऱ दर्ज की गई। दो ट्रक चालक भाई अपने-अपने ट्रकों से यात्रा कर रहे थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी एवं लात-घूंसों से मारपीट की गई।
मारपीट के दौरान दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
*पुलिस कार्यवाही—* गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तार आरोपी—*
1. रोहित पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
2. रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
3. जगदीश पिता शोभाराम निनामा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
4. कन्हैयालाल पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
5. तुलसीराम पिता धुलजी कतिजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
6. भूरा पिता मढिया भाभर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
7. एक बाल अपचारी
*गिरफ्तारी शेष—*
1. भरत पिता शोभाराम निनामा, निवासी ग्राम चिकलिया (उपचाररत)
*जप्त सामग्री—*
▪️ घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, 02 लोहे की टामी, 01 तार वाला लठ
*विशेष भूमिका—* थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्युब खान, उप निरीक्षक सुरेश गोयल, प्रधान आरक्षक ईश्वरसिंह, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*सराहनीय भूमिका—* प्रधान आरक्षक अशोक मईडा, प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, आरक्षक कुलदीप व्यास, आरक्षक विनोद सिंगाड़, आरक्षक रोहित चौहान, आरक्षक संजय वास्कले, आरक्षक कमल मारु, आरक्षक निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
रतलाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई — ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक का थाना बड़ावदा निरीक्षण — कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी
मां के साथ हैवानियत पर पुलिस ने नहीं लिखी FIR, आहत नाबालिग ने खाया जहर