कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई।
रतलाम
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंदगोले सहित उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थित थे । बैठक में अवगत कराया गया कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 + 40 रूपये बोनस पर गेहूं की खरीदी 16 मार्च से 05 मई, तक प्रति सोमवार से शुक्रवार तक की जावेगी। जिले में गतवर्ष अनुसार ही 65 उपार्जन केन्द्रो पर गेहूं खरीदी समर्थन मूल्य पर की जायेगी । बैठक में कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक एवं उपायुक्त, सहकारिता को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं छाया,पानी,तौलकान्टा एवं मानव संसाधन सुनिश्चित किए जाए। जिला प्रबंधक, MPWLC को निर्देशित किया गया है कि उपार्जन केन्द्रों हेतु उपलब्ध रिक्त गोदामों की जानकारी एवं मैपिंग करवाएं। मण्डी सचिव/तहसीलदार/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का संयुक्त निरीक्षण दल बनाये, जो कि सभी मण्डी व्यापारियों का स्टॉक/आवक/जावक का सत्यापन करने के लिए सतत भ्रमण करेंगे ।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल


ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत