//रतलाम शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त//
रतलाम
//रतलाम शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त//
रतलाम शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह को पकड़ने में रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
*घटनाओं का संक्षिप्त विवरण–*
1. दिनांक 06.02.2026 को संत नगर क्षेत्र से फरियादी अशोक राठौर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43DY1043) चोरी हुई।
2. दिनांक 26.02.2026 को संत नगर से फरियादी शैलेन्द्र सिंह डोडिया की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43MB7277) चोरी हुई।
3. दिनांक 17.02.2026 को ईदगाह रोड क्षेत्र से फरियादी प्रतिक बारिया की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43DW7296) चोरी हुई।
तीनों प्रकरणों में थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 53/2026, 88/2026 एवं 91/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण–*
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर के थाने एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को चोरी गई बाइक की पाताराशी एवं बरामदगी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, तकनीकी साक्ष्यों का एनालिसिस करने, शहर के बाइक चोरी हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखने एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
गठित विशेष टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए, तकनीकी विश्लेषण, सायबर सेल की सहायता एवं क्षेत्र में सघन पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध व्यक्ति मिले। मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने एवं पूछताछ में संदेह होने पर गहन पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने शहर में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
*गिरफ्तार आरोपी–*
1. विकास पिता लालु मचार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला, जिला झाबुआ
2. अन्य 03 बाल अपचारी
*जप्त मशरूका (कुल 09 मोटरसाइकिल)–*
1. MP43DY1043 (माणकचौक)
2. MP43MB7277 (माणकचौक)
3. MP43DW7296 (माणकचौक)
4. MP43ZH2052 (स्टेशन रोड)
5. MP43EL2315 (डीडी नगर)
6. MP43EC8154 (डीडी नगर)
7. MP43EE4772 (डीडी नगर)
8. MP09XZ7952 (घटना में प्रयुक्त)
9. MP42MN3781 (घटना में प्रयुक्त)
*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गडरिया, निरी. प्रकाश गडरिया, निरीक्षक अमित कोरी, उनि अनुराग यादव , उनि. विजय बामनिया, उनि.एपी.सिंह, सउनि. बशील गणावा, प्रआर.विकास बोरासी, प्रआर.नारायण सिंह जादोन, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर. निलेश पाठक, प्रआर. रविन्द्र शुक्ला, आर.हेमन्त यादव, आर. गोविन्द गेहलोद, सायबर सेल से उनि जीवन बारिया, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनाराय़ण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आऱ महेश मईडा, आर.राजेशपटेल, आर.अभिषेकपाठक, आर.रविचन्देल, आर.राहुल मारु, आर.अभय चौहान, आर.सोनपाल, आर.दीपकसिंह आर हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
रतलाम नामली आलोट ताल फ्लैग मार्च निकाला
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा VB-G RAM G अधिनियम 2025 के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
//रतलाम शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त//
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश