रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
रतलाम
रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
कलेक्टर ने जिले में होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वेटनरी विभाग को गोकाष्ठ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं नगर निगम को सामाजिक संगठनों व एनजीओ के साथ बैठक कर गोकाष्ठ के उपयोग के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर ने सीईओ जनपद को मनरेगा अंतर्गत गौशालाओं में निर्मित गोकाष्ठ का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
। सीएमओ को नगरीय निकायों में सामाजिक संगठनों के सहयोग से गोकाष्ठ उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में मुक्तिधामों में विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत माह की 15 तारीख तक आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने एसएलआर को खसरा बी-1 हेतु नवीन आवेदन प्राप्त करने, तथा सचिव, जीआरएस, आशा एवं एएनएम को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी विभागों प्रमुखों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को ‘संकल्प से समाधान’ पोर्टल पर टैग करें। स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय विभाग को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



रतलाम हैडलाइंस जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना पिपलोदा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी सुखेड़ा 70 ग्राम एचडी जप्त तीन को किया गिरफ्तार
रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण