रतलाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा — एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद//
रतलाम
रतलाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा — एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद//
रतलाम | दिनांक 10.02.26
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना स्टेशन रोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक श्री जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण– थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत विधायक कार्यालय का ताला तोड़ने तथा समीपस्थ मकान में कुछ बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया था। जिस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 926/2025, धारा 331(4), 304(A) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त फरार आरोपी राधे पिता सोहन पारदी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण (कुल वजन 24 ग्राम, कीमत लगभग ₹3,60,000) जप्त किए गए हैं, जिनमें सोने के हार का टुकड़ा एवं सोने के कंगन शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों— अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी एवं बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर, रतलाम के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
प्रकरण में अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी–
1. राधे पिता सोहन पारदी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम
फरार आरोपी –
1. अविनाश पिता हिम्मत पारदी
2. देवा पिता सुरेश पारदी
3. सचिन पिता भल्ला पारदी
4. बाला उर्फ चंदन पारदी
सभी निवासी बजरंग नगर, रतलाम
जप्त मशरूका– सोने का हार का टुकड़ा, सोने के कंगन
कुल वजन: 24 ग्राम कुल कीमत: लगभग ₹3,60,000
सराहनीय भूमिका– निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक जगदीश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी),
प्रधान आरक्षक कुलदीपसिंह सिसोदिया, आरक्षक गोपाल आंजना, आरक्षक लखनसिंह, आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक वीरेंद्र डाबी, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह बघेल,
प्रधान आरक्षक विनोद गौड़।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट

भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
Lokayukta Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़ा
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे