जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष। में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
रतलाम
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष। में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि , होली, धुरेंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी , गुड़ी पड़वा , चेती चांद, ईद उल फितर, रामनवमी , महावीर जयंती, ईद त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देशित किया कि शासकीय मंदिरों के संस्थापक अधिकारी मंदिरों में साफ सफाई की व्यवस्था रखें, मंदिरों में पुताई के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करें ताकि समय पर स्वीकृति दी जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीएम और एसडीओपी मंदिर समितियो के साथ बैठक आयोजित करे। शासकीय मंदिरों में चढ़ावा दान पात्र में जाए । मंदिर के आसपास की सड़कों पर आवश्यक पैच वर्क का कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया जाए। कार्यक्रमों के दौरान सड़कों को खुला रखते हुए वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित श्रवण सीमा तक ही किया जाए, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें, महिलाओ और आमजन के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चल समारोह के दौरान झांकी निकालने के संबंध में बैठक आयोजित कर पूर्व तैयारी की जाए, स्वागत स्टेज का स्थल इस प्रकार बनाया जाए जिससे आवागमन बाधित ना हो , कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सेवको की ड्यूटी लगाई जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि पहले की तुलना में अधिक महिला बल की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा महिला पुलिस स्कूटी टीम के माध्यम से चेन खींचने वालों पर निगरानी रखेगी। जुलूस एवं चल समारोह निकालने के लिए आयोजक अनुमति संबंधी आवेदन समय पर प्रस्तुत करें जिससे व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। बैठक के दौरान समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा तदनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये ।
बैठक में एडिशनल एसपी श्री विवेक कुमार, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभू लाल चन्द्रवंशी,हर काजी श्री अहमद अली, पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा, श्री गोविंद काकानी, श्री शरद जोशी, श्रीमती यासमीन शेरानी, श्री जितेंद्र भाटी , श्री एस आर नरगेश , श्रीमती सीमा टांक, श्री राजेंद्र सिंह गोयल , श्री बृजेश राठौर , श्री जमील पटेल, श्री राजेश कटारिया , श्री वाय चौहान , पादरी जोस मैथ्यू , श्री पवन सोमानी , श्री सलीम मेव, श्री सलीम आरिफ, श्री हरजीत सिंह सलूजा , मोहम्मद यूनुस ताप, श्री मधु पटेल , श्री कमलेश मोदी, श्री राजेंद्र सिंह पवार, श्री पी के राय, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, एसडीएम शहर आर्ची हरित, एसडीएम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, सी एस पी रतलाम शहर, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट


भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
Lokayukta Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़ा
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे