रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान 76 आवेदन प्राप्त हुए।
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान 76 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 76 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक भंवरसिंह पिता गिरधारी निवासी ग्राम रायनापाड़ा मजा जमुनिया ने पुत्र की करंट से मृत्यु होने पर मुआवजा राशि स्वीकृत करने हेतु आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक अम्बाराम पिता कारूजी निवासी ग्राम इस्लामनगर तहसील जावरा ने प्रतिप्रार्थीगण द्वारा आवेदक की कृषि भूमि के रास्ते को फाड़कर, खाई खोदने एवं कांटे डालकर रास्ता बंद करने के संबंध में आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक भुवानगिर पिता भगवानगिर निवासी असावती ने पूर्व मे मिल रही किसान सम्मान निधी जो 1 वर्ष से नही मिली है उसे पुनः चालु करने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदिका पूजा पति धीरेन्द्र निवासी भक्तन की बावड़ी ने भूमि का पट्टा प्रदान करने हेतु आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
आवेदिका मनुडी पति नन्दु निवासी ग्राम भूतपाडा तहसील रावटी ने उज्जवला योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी गैस कनेक्शन की टंकी गैस एजेन्सी द्वारा नहीं देने के संबंध में आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया । धामनोद ग्राम के कृषको द्वारा नहर की सफाई करवाने के लिए आवेदन दिया । किसानों ने बताया कि सफाई नहीं होने के कारण धामनोद बाँध से मिलने वाले नहर का पानी पिछले 3-4 सालो से नही मिल रहा है। जिससे खेत सुखे पड़े है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
जिला ब्यूरो लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी