नामली पुलिस को मिली सफलता*परिजन ने कराई थी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज
रतलाम
नामली पुलिस को मिली सफलता*परिजन ने कराई थी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज
नामली/आज दिनांक18/1/26 को सूचनाकर्ता रवि कुमार, पिता बाबूलाल चंद्रवंशी, निवासी उसरगार द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसका छोटा भाई योगेश, पिता बाबूलाल चंद्रवंशी, उम्र 15 वर्ष, निवासी ग्राम उसरगार, आज शाम लगभग 07:00 बजे से बिना बताए घर से चला गया है।परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में खोजबीन करने पर भी उक्त बालक का कोई पता नहीं चला,सूचना प्राप्त होने पर बालक के मोबाइल फोन की टावर लोकेशन प्राप्त की गई। टावर लोकेशन के आधार पर एएसआई प्रदीप शर्मा एवं प्रधान आरक्षक कांतिलाल ओहरिया द्वारा पंचेड़ के जंगल क्षेत्र में रात्रि के समय संघन खोजबीन की गई।खोजबीन के दौरान लगभग एक घंटे के भीतर, उक्त बालक गेहूं की फसल के अंदर एक खेत में सोते हुए सुरक्षित अवस्था में मिला। बालक से पूछताछ करने पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होना नहीं पाया गया। उक्त बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जिलाब्यूरो लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार