रतलाम में कार में 20 लाख की 200 ग्राम MD की तस्करी करते 2 तस्कर पकड़ाए!
रतलाम में कार में 20 लाख की 200 ग्राम MD की तस्करी करते 2 तस्कर पकड़ाए!
माननखेड़ा पुलिस चौकी पर बड़ी खबर
जिले की माननखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार क्रमांक GJ 05 JE 0428 में 2 व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर आ रहें हैं। पुलिस द्वारा सूचना पर माननखेड़ा चौकी के सामने घेराबंदी कर कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में सवार दोनों युवकों से 200 ग्राम MD ड्रग्स जप्त की गई जिन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए युवकों का नाम इफ्तार (25) पिता इकबाल खान जाति मेवाती मुसलमान निवासी ग्राम दाऊदखेडी थाना वाय डी नगर मन्दसौर, वसीम (25) पिता युसूफ खान जाति मीर पठान निवासी ग्राम दाऊदखेडी थाना वाय डी नगर मन्दसौर हैं, पुलिस जिनसे ड्रग्स कहां से लाएं और किसे डिलेवर करने जा रहें थे पूछताछ कर रही हैं।
आरोपियों को पकड़ने में आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप-निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडी, हर्षवर्धन सिंह, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सुरेश उपाध्याय, जालम सिंह, शांतिलाल बामनिया, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा तथा मयंक व्यास की भूमिका रहीं! जिला ब्यूरो लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार