नगर निगम अग्नि शमन दल के सदस्यों को आगजनी के प्रकार एवं बचाव से संबंधित सभी उपकरणों की हैंडलिंग व तकनीक की जानकारी दी गई।
रतलाम जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आज 28 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय परिसर रतलाम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं डेमोस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर इच्छांशु वाजपेयी के द्वारा अग्नि बचाव एवं राहत तकनीक की जानकारी दी गई । एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वालंटियर, नगर निगम अग्नि शमन दल के सदस्यों को आगजनी के प्रकार एवं बचाव से संबंधित सभी उपकरणों की हैंडलिंग व तकनीक की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सह डीमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 6 जवान सिविल डिफेंस के 10 जवान, नगर निगम के 8 कर्मचारी सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।
विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण 01 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला ब्यूरो लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी