रतलाम थाना माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई — 24 घंटे के भीतर चोरी गई हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

 





वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना माणकचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण–* फरियादी आनन्द पिता रामधनजी खण्डेलवाल (उम्र 51 वर्ष), निवासी नेमीनाथ नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.06.2026 को वह अपनी लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DW8883 से ईदगाह रोड स्थित अपनी कोयले की दुकान पर पहुंचे थे। दोपहर लगभग 2:00 बजे वाहन दुकान के बाहर खड़ा कर दिया गया था, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 293/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई–* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विशेष टीम गठित कर चोरी गए वाहन की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सहायता का उपयोग किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से सघन पूछताछ की गई।
जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ में आरोपी ने ईदगाह रोड स्थित फरियादी की दुकान के सामने से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे विधिवत जप्त किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी–* जितेन्द्र पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दुगांणी, उम्र 36 वर्ष, निवासी मकान नंबर 84, हजरत मीरापील दरगाह के पास, रामेश्वर मंदिर के पीछे, थाना स्टेशन रोड, जिला रतलाम।

*बरामद मशरूका–* लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP43DW8883
अनुमानित कीमत – ₹30,000/-

*सराहनीय भूमिका–* इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक विकास बौरासी, आरक्षक हेमन्त यादव, आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक हेमराज, आरक्षक अविनाश मिश्रा एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

ग्लोबल इंडिया टीवी से जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट