रतलाम हैडलाइंस जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना पिपलोदा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी सुखेड़ा 70 ग्राम एचडी जप्त तीन को किया गिरफ्तार
रतलाम हैडलाइंस जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना पिपलोदा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी सुखेड़ा 70 ग्राम एचडी जप्त तीन को किया गिरफ्तार
// थाना पिपलोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 70 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत ₹ 07 लाख) सहित आरोपी गिरफ्तार//
रतलाम | दिनांक 28.02.2026
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना पिपलोदा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई ।
*घटना का विवरण–* दिनांक 26.02.2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटरसाइकिल से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुजापुर फंटा पंचेवा पर घेराबंदी की गई ।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी मोईन पिता लतीफ मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण में विवेचना के दोरान घटना के अन्य आरोपी आशीफ पिता सलीम मंसुरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा तथा अयान पिता मोईन मंसुरी उम्र 20 साल निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के संबन्ध में पुछताछ की जा रही है ।
*जप्त मशरूका–* 70 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹ 7 लाख, एक बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटर सायकल — अनुमानित कीमत ₹ 50,000
*कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹ 7,50,000 (सात लाख पचास हजार रुपये)*
*गिरफ्तार आरोपी –*
1. मोईन पिता लतीफ मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर
2. आशीफ पिता सलीम मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा
3. अयान पिता मोईन मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर
*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलोदा), उप निरीक्षक राजू मखोड ,उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिह राठौर, सउनि. कैलाश बोराना , प्रधान आरक्षक 783 अनिल डोडियार,आरक्षक 472 राहुल लोहार, आरक्षक 1027 सोनपाल सिह, आरक्षक 677 प्रेम मस्कोले, आरक्षक 614 कमल सिह, आरक्षक 380 अभय चौहान, आरक्षक 980 सतीष परमार, आरक्षक 695 जितेन्द्र माली , सैनिक 1055 अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही ।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

रतलाम हैडलाइंस जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना पिपलोदा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी सुखेड़ा 70 ग्राम एचडी जप्त तीन को किया गिरफ्तार
रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण