आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना आई ए जावरा अंतर्गत सरसी चौकी एवं कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न//
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना आई ए जावरा अंतर्गत सरसी चौकी एवं कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न//
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ईद आदि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न करवाए जाने हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 18.02.26 थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी सरसी उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार के साथ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई। ग्राम सरसी में आयोजित होने वाले चुल तेरस मेला कार्यक्रम दिनांक 11/03/26 से 17/026 तक की विस्तृत रूपरेखा आयोजन समिति द्वारा प्रस्तुत की गई, जिस पर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश प्रदान किए गए।
थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकर सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी मावता उप निरीक्षक अलकेश सिंघाड़ द्वारा चौकी परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आम जन से त्यौहारों को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश