रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
लंबे समय से फरार-- 54-स्थाई वारंट, 57-गिरफ्तारी वारंट किए तामील
जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग
अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया
दिनांक 31 जनवरी 2026- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में दिनांक 30 –31 जनवरी की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया, तथा बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा *विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 54 स्थाई वारंटियों, 57-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।*
रतलाम पुलिस द्वारा इस दौरान अवैध शराब के विरुद्ध भी चेकिंग अभियान चलाया तथा जिले में अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 02 चार पहिया वाहन, 01 दोपहिया वाहन सहित 342 लीटर अवैध शराब कीमती ( 1 लाख 72 हजार रुपए) जप्त की गई
रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट



कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी