ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम व स्वामी विवेकानदं जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम व स्वामी विवेकानदं जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित
रतलाम : म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम के द्वारा संवाद योजनांतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती
के अवसर पर जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत उदबोधन में बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. का उद्देश्य परिषद् के नेटवर्क के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व दो वर्षों की उपलब्धियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुँचाकर अंतिम पात्र हितग्राही तक लाभ सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम मुख्य वक्ता समाजसेवी शअशोक पाटीदार ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद युवाओं के लियें राष्ट्र जागरण आज का भारत उन्हीं विचारों पर आगे बढ़ रहा है।” ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लियें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अध्ययन कर देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन करना चाहिए।
मनोहर पोरवाल ने कहा कि भारत एक आध्यात्मिक देश है, जिसें पूरे विश्व ने स्वीकार किया है, “स्वामी विवेकानंद का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।”
प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन सेवा को ही राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानता है। सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जब जन-जन की चेतना जागृत होती है, तभी सच्चा सामाजिक परिवर्तन संभव होता है। ग्रामीण अवधारणा पर आधारित ग्रामोदय ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है।
रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य समाज को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचे और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र सेवा को अपना कर्तव्य माने।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों के द्वारा भी संबोधित किया गया । सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालें युवा समाजसेवी बंसीलाल कुमावत को अतिथियों के द्वारा युवा गौरव सम्मान के द्वारा सम्मानित किया गया तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं को मार्कशीट वितरण की गयी, कार्यक्रम का संचालन युवा समाज सेवी प्रधुम्मन व्यास द्वारा किया गया , वंदे मातरम असीम पाण्डया के द्वारा गाया गया कार्यक्रम का आभार परिषद विकासखण्ड समन्वयक रतलाम शैलेन्द्र सिंह सोंलकी द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यकम में युवा समाजसेवी, नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम परामर्शदाता,छात्र छात्राऐं, नवांकुर व प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रतलाम जिला ब्यूरो लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे