कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है।
रतलाम
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा समझाईश दी जा रही हैं कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे। पेट्रोल पम्प संचालको को निर्देशित किया गया है कि वाहन चालकों को वाहनों मे ही डीज़ल/पेट्रोल दिया जाये । ड्रम/बोटल मे डीजल/पेट्रोल किसी भी स्थिति में नही दिया जाये ।
राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रातः काल से ही कराड़िया स्थित पेट्रोल पंप, कालूखेड़ा पेट्रोल पंप, भारत पेट्रोलियम, लाला खेड़ा (ग्रामीण जावरा), एचपी पावर हाउस रोड पंप सहित राज किसान सेवा केंद्र धरौला,कश्यप पेट्रोल पंप, फ्रेंड्स ऑटोमोबाइल (इंडियन ऑयल), मामटखेड़ा पेट्रोल पंप एवं माहेश्वरी पंप (करिया, सैलाना),श्री विनायक पेट्रोल पंप (बंजली रोड) का राजस्व अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित, एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल एस डी एम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर,एसडीएम सैलाना तरूण जैन, एस डी एम आलोट रचना शर्मा ,तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, तहसीलदार बाजना श्री मनीष जैन, नायब तहसीलदार पिन्की साठे सहित सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोल पम्पो पर स्टाक का सत्यापन किया गया। क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
रायपुर में अंजली ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट
धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘काम पूरा करने वाला लीडर’
अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त
कोटा-इटावा के बीच बनेगा 404 किमी लंबा अटल प्रोग्रेस-वे
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी बनी चर्चा का विषय